66 वीं संयुक्त प्रारम्भिक प्रतियोगिता परीक्षा के लिए 17 सितंबर 2020 को नोटिफिकेशन जारी किया गया।
- इस प्रतियोगी परीक्षा के लिए आवेदन प्रक्रिया 28 सितंबर 2020 से शुरू होगी।ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तारीख 20 अक्टूबर 2020 होगी।
- परीक्षा तिथि का आयोजन 27 दिसंबर 2020 को किया जायेगा।
- चयन प्रारम्भिक परीक्षा, मुख्य परीक्षा और साक्षात्कार के जरिए किया जाएगा।
कुल पद. 562
पद का नाम | संख्या | न्यूनतम उम्र |
1. पुलिस उपाधीक्षक | 34 | 20 वर्ष |
2. जिला समादेष्टा | 2 | 20 वर्ष |
3. काराधीक्षक, कारा एवं सुधार सेवाएँ निरीक्षालय | 3 | 22 वर्ष |
4. राज्य-कर-सहायक आयुक्त | 11 | 22 वर्ष |
5. अवर निर्वाचन अधिकारी | 2 | 22 वर्ष |
6. नियोजन पदाधिकारी/जिला नियोजन पदाधिकारी (राजपत्रित) | 5 | 22 वर्ष |
7. ईख पदाधिकारी | 5 | 22 वर्ष |
8. बिहार प्रोबेशन सेवा (प्रोबेशन पदाधिकारी) | 19 | 21 वर्ष |
9. अपर जिला परिवहन पदाधिकारी | 30 | 21 वर्ष |
10. नगर कार्यपालक पदाधिकारी | 15 | 21 वर्ष |
11. आपूर्ति निरीक्षक | 157 | 21 वर्ष |
12. श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी (अराजपत्रित) | 51 | 21 वर्ष |
13. राजस्व अधिकारी | 66 | 21 वर्ष |
14. प्रखंड पंचायत राज पदाधिकारी (बिहार पंचायत सेवा) | 162 | 21 वर्ष |
Total | 562 |
उम्र सीमाः
न्यूनतम उम्र सीमा-सेवावार, 20 वर्ष, 21 वर्षए एवं 22 वर्ष अधिकतर उम्र सीमा
- पद्ध अनारक्षित पुरुष 37 वर्ष
- अनारक्षित महिला, पिछड़ा वर्ग एवं अत्यन्त पिछड़ा वर्ग ,(पुरुष एवं महिला)-40 वर्ष
- अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति (पुरुष एवं महिला)-42 वर्ष
शैक्षिक योग्यताः
आवेदक को मान्यताप्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक अथवा समकक्ष परीक्षा में उत्तीर्ण होना अनिवार्य है।
शुल्कः
- सामान्य अभ्यर्थियों के लिए – 600 रुपये
- केवल बिहार राज्य के अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति के लिए – 150 रुपये
- बिहार राज्य की स्थायी निवासी सभी (आरक्षित/अनारक्षित वर्ग) महिला उम्मीदवारों के लिए 150 रुपये
- दिव्यांग अभ्यर्थियों (40% या उससे अधिक) के लिए – 150 रुपये
- अन्य सभी उम्मीदवारों के लिए – 600 रुपये
शारीरिक क्षमताः
बिहार पुलिस सेवा/जिला समादेष्टा के लिए पुरुष उम्मीदवारों की न्यूनतम ऊँचाई 5 फीट 5 इंच और न्यूनतम छाती की माप, बिना फुलाये 32 (बत्तीस) इंच होनी चाहिए। अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के उम्मीदवारों (अगर उपर्युक्त शारीरिक माप उपलब्ध न हो) के लिए न्यूनतम ऊँचाई 5 फीट 3 इंच तथा छाती की माप, बिना फुलायेए 31 इंच होनी चाहिए।
- महिलाओं की न्यूनतम ऊँचाई 5 फीट 2 इंच होनी चाहिए।
प्रारम्भिक परीक्षाः
- संयुक्त ;प्रारम्भिकद्ध प्रतियोगिता परीक्षा सामान्य अध्ययन विषय की होगी।
- सभी प्रश्न वस्तुनिष्ठ प्रकृति के बहुविकल्पीय होंगे।
- कुल प्रश्न के अंक 150 होंगे।
- परीक्षा की अवधि 2 घंटे की होगी।
- कोई नकारात्मक अंकन नहीं है।
- प्रश्न हिन्दी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में होंगे।
- प्रारंभिक परीक्षा महज जांच परीक्षा होगी।
- प्रश्नवार बहुविकल्पीय उत्तरों में से प्रश्नवार किसी एक उत्तर का चयन अपेक्षित होगी।
प्रारंभिक परीक्षा का पाठ्यक्रमः
- सामान्य विज्ञान
- राष्ट्रीय एवं अन्तर्राष्ट्रीय महत्व की समसामयिक घटनाएं
- भारत का इतिहास तथा बिहार के इतिहास की प्रमुख विशेषताएं
- सामान्य भूगोल
- बिहार के प्रमुख भौगोलिक प्रभाग तथा यहां की महत्वपूर्ण नदियां
- भारत की राज्य व्यवस्था और आर्थिक व्यवस्था
- आजादी के पश्चात बिहार की अर्थ-व्यवस्था के प्रमुख परिवर्तन
- भारत का राष्ट्रीय आन्दोलन तथा इसमें बिहार के योगदान एवं सामान्य मानसिक योग्यता।
प्रारंम्भिक परीक्षाः
परीक्षा का चरण | परीक्षा का क्षेत्र | परीक्षा का प्रकार | कुल अंक | अवधि |
प्रारंभिक परीक्षा | सामान्य अध्ययन सामान्य ज्ञान सामयिकी (Current Affairs) | वस्तुनिष्ठ | 150 | 2 घंटे |
- प्रारंभिक परीक्षा के जांच के आधार पर मुख्य परीक्षा हेतु उम्मीदवारों का चयन किया जायेगा। प्रारंभिक परीक्षा में प्राप्त किये गये अंकों का मुख्य परीक्षा से कोई संबंध नहीं होगा। इसमें उत्तीर्णता अनिवार्य होगी और इसके लिए आयोग द्वारा निर्धारित न्यूनतम अर्हतांक प्राप्त करना होगा।
- प्रारंभिक परीक्षा हेतु आॅनलाइन आवेदन भरते समय ही मुख्य परीक्षा के लिए अपनी इच्छानुसार एक ही वैकल्पिक विषय का चयन करना होगा। एक बार वैकल्पिक विषय के चयन के बाद उसमें किसी तरह का बदलाव मान्य नहीं होगा। इसके सुधार/परिवर्तन हेतु अभ्यावेदन पर विचार नहीं किया जाएगा।
मुख्य परीक्षाः
प्रारंभिक परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों से मुख्य परीक्षा हेतु अलग से आवेदन पत्र भरवाया जाएगा जिसमें सफल अभ्यर्थियों द्वारा निर्धारित अवधि में परीक्षा शुल्क (मुख्य परीक्षा हेतु) विहित प्रक्रिया से जमा करना होगा।
मुख्य परीक्षा के अनिवार्य के लिए प्रक्रिया
प्रारंभिक परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों से मुख्य परीक्षा हेतु अलग से आवेदन पत्र भरवाया जाएगा जिसमें सफल अभ्यर्थियों द्वारा निर्धारित अवधि में परीक्षा शुल्क ;मुख्य परीक्षा हेतुद्ध विहित प्रक्रिया से जमा करना होगा।
मुख्य परीक्षा के अनिवार्य के लिए प्रक्रिया
विषय | पूर्णांक | परीक्षा का अवधि |
सामान्य हिन्दी | 100 | 3 घंटे |
सामान्य अध्ययन-पत्र-1 | 300 | 3 घंटे |
सामान्य अध्ययन-पत्र-2 | 300 | 3 घंटे |
वैकल्पिक विषय | 300 | 3 घंटे |
- सामान्य हिन्दी में 30 प्रतिशत लब्धांक ;अंकद्ध प्राप्त करना अनिवार्य होगा लेकिन मेधा निर्धारण के लिए इसकी गणना नहीं की जायेगी।
- प्रत्येक अभ्यर्थी को निम्नांकित विषयों के विषयकोड.04 से विषय कोड.37 तक में से मात्रा एक वैकल्पिक विषय का चयन करना होगा।
क्रम संख्या | विषय | विषय कोड |
1. | कृषि विज्ञान | 04 |
2. | पशुपालन तथा पशु चिकित्सा विज्ञान | 05 |
3. | मानव विज्ञान | 06 |
4. | वनस्पति विज्ञान | 07 |
5. | रसायन विज्ञान | 08 |
6. | सिविल इंजीनियरिंग | 09 |
7. | वाणिज्यिक शास्त्र तथा लेखा विधि | 10 |
8. | अर्थशास्त्र | 11 |
9. | विद्युत इंजीनियरिंग | 12 |
10. | भूगोल | 13 |
11. | भू-विज्ञान | 14 |
12. | इतिहास | 15 |
13. | श्रम एवं समाज कल्याण | 16 |
14. | विधि | 17 |
15. | विधि | 18 |
16. | गणित | 19 |
17. | यांत्रिक इंजीनियरिंग | 20 |
18. | दर्शन शास्त्र | 21 |
19. | भौतिकी | 22 |
20. | राजनीति विज्ञान तथा अन्तर्राष्ट्रीय संबंध | 23 |
21. | मनोविज्ञान | 24 |
22. | लोक प्रशासन | 25 |
23. | समाज शास्त्र | 26 |
24. | सांख्यिकी | 27 |
25. | प्राणी विज्ञान | 28 |
26. | हिन्दी भाषा और साहित्य | 29 |
27. | अंग्रेजी भाषा और साहित्य | 30 |
28. | उर्दू भाषा और साहित्य | 31 |
29. | बांग्ला भाषा और साहित्य | 32 |
30. | संस्कृत भाषा और साहित्य | 33 |
31. | फारसी भाषा और साहित्य | 34 |
32. | अरबी भाषा और साहित्य | 35 |
33. | पाली भाषा और साहित्य | 36 |
34. | मैथिली भाषा और साहित्य | 37 |
अधिक जानकारी के लिए आयोग के वेबसाइट www.bpsc.bih.nic.in पर संपर्क करें।
BPSC 66th notification pdf download
BPSC ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भरने के लिए जरुरी जानकारी
जाने माने गणितज्ञ आर.एस. अग्रवाल के मार्गदर्शन तथा निर्देशन के तहत बिहार PCS के लिए महत्वपूर्ण सामग्रियां तैयार की गई है, जिसमें महत्वपूर्ण है:-
पिछले 10 वर्षों का द्विभाषी स्तर पर तैयार की गई साॅल्वर्ड पेपर्स।

[…] Also : BPSC 66th notification 2020 […]
[…] Also : BPSC 66th notification 2020 […]